जादुई कालीन

मिनी एक बहुत प्यारी लड़की थी| वह अपने चाचा के पास रहती थी | मिनिको दूसरों कि मदद करना बहुत अच्छा लगता थी इसलिए सब उसे चाहते थे | कुछ दिनों सेमिनी बहुत परेशान थी क्योंकि उसके चाचा का जन्मदिन आ रहा था | उसने अभी तक उनके लिए कोई गिफ्ट नहीं ख़रीदा था | उसके चाचा जादूगर थे और वह उन्हें कुछ अलग तरह कि गिफ्ट देना चाहती थी |

दुकान पर उसने बहुत से गिफ्ट देखे लेकिन उसे कुछ भी पसंद नहीं आ रहा था | तभी उसकी नजर एक कालीन पर पड़ी | दुकानदार ने उसे बताया कि कालीन बहुत पुराण है और कई जगह से फैट गया है | लेकिन मिनी नहीं मणि और उसने वह कालीन खरीद लिया | उसे पता था कि यह देखकर उसके चाचा बहुत खुश होंगे | जब उसने कालीन ख़रीदा वह नहीं जानती थी कि वह जादुई कालीन है और वह उड़ भी सकता है | असल में वह एक पारी का कालीन था जो खो गया था | वह कालीन तभी उड़ सकता था जब कोई सच्चे मन का व्यक्ति उस पर बैठे | और मिनी ऐसी ही लड़की थी |

मिनी ने जब वह कालीन अपने चाचा को दिया तो वे बहुत खुश हुए | उन्होंने कहा कि बस इसे थोड़ा साफ करने कि जरूरत है | अगले दिन मिनी और उसके चाचा ने मिलकर कालीन को धोया और सिखाया | फिर मिनी ने धागा लेकर उसके छेद बंद किए | अब कालीन एकदम नया लग रहा था | तभी मिनी ने देखा कालीन धीरे-धीरे जमीन से ऊपर उठ रहा है | यह देखते ही मिनी और उसके चाचा कालीन पर बैठ गए | वे लोग मन में जैसा सोचते जा रहे थे कालीन उन्हें उन्हीं जगहों पर घुमा रहा था | देर रात तक मिनी और उसके चाचा कालीन पर बैठकर घूमते रहे | जब वे लौटे तो काफी थक चुके थे | मिनी घर पर एते ही सो गई |  रात में मिनी के सपने में एक पारी आई और उसने कहा कि वह बहुत खुश है क्योंकि उसका कालीन एक अच्छी बची को मिल गया है | अब मिनी रोज अपनी कॉलोनी के बच्चों को बिठाकर घूमती थी |

Comments